LightReader

Chapter 6 - rishte me daraar

अब तक

 

राजीव दीप्ति से बात करने के बाद कॉल काट देता है। तब सुनिल उस से पूछता है। कि दीप्ति से क्या बात हुई तब राजीव उसे सब बात बता देता है। जो भी बात दीप्ति से हुई। 

 

उसके बाद दोनो सोचने लग जाते हैं। किसी तरह वो पता करे और फिर थोड़ी देर में वो दोनो रूम के अन्दर चले जाते है। जहाँ राज सोच में डूबा हुआ होता है। तब दोनो रूम मे आते है। जब राज से गुस्से होने का कारण पूछते है। तो वो नहीं बताता है।

 

जिस से राजीव गुस्सा हो जाता है। और गुस्से में पूछता है। तब सुनील उसे शांत करता है फिर वापस राज से पूछते तब राज सब कुछ बता देता है।

 

तुभी राजीव को दीप्ति का कॉल आता है। राजीव के कॉल उठाने पर दीप्ति उसे पूछती है। तो राजीव उसे सब कुछ बता देता है। जिसे सुन दीप्ति चौक जाती हैं। उसके बाद कुछ देर सोचने के बाद कहती है। राधा उसके साथ भी थोड़ा अलग व्यवहार कर रही है। पर उसने ध्यान नहीं दिया था पर अब उसे कुछ गड़बड़ लग रही है। इतना बता कर वो कॉल काट देती है।

 

दीप्ति की सारी बात राजीव राज को बताता है। जिसे सुन के चारों अगले दिन बिना राधा को पता चले सब जानने का प्लान बनाते है।

 

अगले दिन चारों पुरे दिन कोशिश करते है। पर कुछ पता नहीं चलता है। तब राज सीधा राधा से पूछने का सोचता है। और राधा को कॉल करके अगले दिन मिलने का बोल देता है। 

 

उसके अगले दिन पाचो मिलते है। और राज राधा से पूछता है। तब राधा झूठ बोल देती है। तब राज गुस्से मे कहता है। कि उसे सब पता है और वो झूठ बोल रही है। तब राधा भी गुस्से में उत्तर देती है। और कहती है। कि उसने कोई झूठ नहीं बोला है। 

 

राधा को गुस्से में देख कर दीप्ति उसे शांत कराने कि कोशिश करती है। पर राधा उन सब को उन दोनों के बीच न आने का कहती है। फिर राज और राधा के बीच लडाई हो जाती है। राज और राधा वहाँ से निकल जाते है।

 

अब आगे

 

राज और राधा वहाँ से निकलते है। तब सुनिल और राजीव राज को रोकने के लिए भागते है। और दीप्ति राधा को रोकने के लिए भागती है। पर वो दोनो निकल जाते है। तब हार कर तीनो वापस मिलते है।

 

राजीव दीप्ति को बताता है राज तो निकल गया तब दीप्ति उस से कहती है वो भी निकल गई तब तीनो उदास हो जाते है आपस में बात करते हुए कहते है। 

 

इन दोनों को इस तरह लड़ना नहीं चाहिए था। तब सुनील कहता है। राज को गुस्सा नहीं करता चाहिए था उस शांती से पूछना था तब उसका जवाब देते हुए दीप्ति कहती है हाँ पर राधा को भी झूठ बोलने की क्या जरूरत थी जो भी बात थी वो बता देनी थी।

 

तब राजीव कहता है। इन दोनों को शांति से करनी बात चाहिए थी पर दोनों बच्चों की तरह लड़ने लग गएऔर रिश्ता तोड़ने की बात बोल दी। तब सुनील कहता है। रिश्ता कोई खिलौना है। जो जब चाह तोड़ दिया और जब चाह जोड़ लिया।

 

उन दोनो की बात में हामी भरते हुए दीप्ति कहती है। हमने कुछ करना होगा वरना ये दोनो अलग हो जाएंगे। तब राजीव कहता है। हमे कोई प्लान बनाना पड़ेगा

 

उनकी बात सुन सुनील कहता है, प्लान बाद में बनाते हैं। पहले इन दोनों को समभालते है। तब तीनो Bye बोल कर राजीव और सुनील अपने रूम के लिए निकल जाते हैं। राज की सम्भालने वहीं दीप्ति राधा को सम्भालने के लिए उसके घर की और निकल जाती है।

 

राज गुस्से में अपने रूम पर आता है। और अपना गुस्सा निकालने के लिए रूम कि सारी चीजे बिखेर देता है। और अपने बेड़ पर बैठ कर खुद से बात करते हुए कहता है। आयिर क्यों झूठ बोल रही हो आखिर क्या हों गया है राधा तुमे। 

 

पहली बार किसी लड़की की तरफ में आकर्षित हुआ था तब वो भी मेरी लाइफ से चली गई थी जब तुम मेरी लाइफ में आई तब मुझे तुमसे first side love हों गया था और जब हमारा रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदला था तब में बहुत खुश हुआ था।

 

मुझे लगा था कि तुम जिंदगी भर साथ रहोगी पर आज तुमने झूठ बोलने के बाद बड़ी आसानी से रिश्ता तोड़ने की बात कर दी तुमने एक बार भी नहीं सोचा तुम्हे तो पता है कि मैं तुम से कितना प्यार करता हुँ। तुम से शादी करके अपनी वाइफ बना चाहता था।

 

राधा वहाँ से निकल जाती है। उसे रास्ते में प्रिया मिलती है। प्रिया राधा से पूछना हैं। तुम इतने गुस्से में क्यों हो तब राधा गुस्से में ही उसे सब बताती है। तभी प्रिया के चेहरे पर एक स्माइल आ जाती है जिसे राधा नही देखती है।

 

प्रिया राधा को भडकाते हुए कहती है। मैंने तुम्हें पहले कहा था कि वो राज अच्छा लड़का नहीं है। पर तुम ने उस टाइम मेरी बात नही मानी थी। अब खुद देख लो अच्छा हुआ के तुम मुझ से बात करने लग गई और मेरे से दोस्ती कर ली।

 

मुझे पहले ही पता था ये होगा इस‌लिए मैंने तुम्हे warning दि थी। अब उस राज को छोड़ दो तुम्हारे लिए मै एक अच्छा Boyfriend ढूँढ के दुगी। 

 

तुम इतनी सुन्दर हो आधा कॉलेज दीवाना है। और तुम उस राज के पीछे हो अब तुम राज छोड़ दो तुम्हारे लिए अच्छा होगा।

 

तभी राधा का फोन बजता है। जब वो देखती है। तो दीप्ति का कॉल होता है। तब प्रिया पूछती है किसका कॉल है। तब राधा बताती है। कि दीप्ति उसे कॉल कर रही है। प्रिया उसे कॉल काटने को कहती है। और राधा भी कॉल काट देती है।

 

प्रिया राधा को दीप्ति के खिलाफ भडकाते हुए कहती है। वो तुझे राज की वकालत करने के लिए कॉल कर रही होगी। उसे तेरी फिकर नहीं है। वो तो तुझे समझा कर राज के साथ जोड़ना चाहती है। ताकि तुम खुश ना रह सके।

 

इसे अपने Boyfriend राजीव और उसके दोस्तो के फिकर होती है। राज उस राजीव का दोस्त इस‌लिए वो उसकी तारीफ करेगी और चाहेगी कि तुम पुरी जिंदगी इसी तरह तकलीफ देखो । 

 

मैं तो कहती हु तुम अब उस राजा और दीप्ति दोनों से रिश्ता तोड लो। तुम्हारे लिए अच्छा है। अगर अच्छी लाइफ चाहिए तो मेरी बात मान लेना वरना तुम्हारी मर्जी। उसकी ये बात राधा सोच में पड़ जाती है।

 

अब गुस्सा छोड़ दो और घर जाकर आराम करो। और दीप्ति का कॉल आये तो उठा के के बात करना वो तुम्हे ये ही कहेगी तुम्हे झगड़ा नहीं करना चाहिए और तुम दोनो वापस मिलो। तुम्हे उसी दलदल में भेजना चाहेंगी।

 

राधा उसकी बात सुन के प्रिया से कहती है। दीप्ति ऐसा नही करेगी वो मेरी बेस्ट फ्रेंड है उसे मेरी फिकर है वो कभी भी मेरे साथ ऐसा कुछ नही करेगी। 

 

तब प्रिया कहती है। देख लेना क्या होता है। किस की बात सच होती है तुम्हारी या मेरी। अब घर जाके आराम करो तब राधा उसे Bye बोल कर निकल जाती है। और पुरे रास्ते प्रिया की ही बाते उसके मन गुम रही होती है।

 

राधा के वहाँ से जाते हैं। प्रिया के चेहरे पर एक डेविल स्माइल आ जाती है। और वो खुद से कहती है। राज और दीप्ति तुम दोनों का पत्ता तो कट गया। तुम दोनो मेरे बारे मे राधा को बता कर उस अलग कर रहे थे। पर अब मैंने उसे तुम से लगभग अलग कर दिया है। 

 

तभी प्रिया का फोन बजाता है। वो पॉकेट से फोन निकल कर कॉल पिक करती है। तो सामने वाला इसान पुछता है हो गया क्या काम तब प्रिया कहती है। बस थोडा सा ही बाकी है और कुछ दिन में हो जायेगा।

 

तुम तो पैसे तैयार रखो काम होते ही मुझे चाहिए सामने हाँ बोल कर कॉल काट देता है। तब प्रिया कहती है। इसे कहते है एक तीर से दो निशाने लगाना । 

 

एक तरफ मेरी बुराई करने वाले खत्तम और दूसरा पैसो से फायदा। इतना बोल वो वहाँ से चली जाती है।

 

दीप्ति राजीव और सुनील के जाने के बाद राधा को समझाने उसके घर जाती है पर उसे राधा नहीं मिलती है। वो उसे कई कॉल करती है। पर राधा एक कॉल का आंसर नहीं देती है। तब वो अपने घर चली जाती है।

 

कुछ देर बाद राधा घर आती है। और प्रिया कि बातों को सोचती है। बीच-बीच में उसे दीप्ति के कई कॉल आते हैं। पर उसका कोई आसर नहीं देती है। और प्रिया की बाते सोचती हुई सो जाती है।

 

क्या राधा प्रिया की बात सुन कर राज और दीप्ति से रिश्ता तोड़ देगी? क्या राज और राधा को रिस्ते में दरार आ गई है? क्या होगा राज और राधा के रिश्ते का ? क्या दीप्ति सुनील और राजीव तीनो मिल कर इन्हें मिला पायेगे? किस ने किया था प्रिया को कॉल ? आगे क्या करेगी प्रिया? 

 

इन सभी सवालो के जवाब जानने के लिए पढ़तेे रहिए "Pyar Aur Power"

 

 

 ।। हर हर महादेव।। 

 

 

 

 

 

 

 

 

More Chapters