LightReader

Chapter 2 - THE LAST NIGHT CHAPTER:-2

THE LAST NIGHT – PART 2

Writer: Sahil Khan

बुक लॉन्च के दिन हॉल में काफी भीड़ थी। आर्यन की किताब "The Last Night" अब काफी लोगों के हाथों में थी। लोग उससे ऑटोग्राफ ले रहे थे और उसकी कहानी की तारीफ कर रहे थे।

लेकिन आर्यन की नजर बार-बार भीड़ में किसी को ढूंढ रही थी।

तभी उसके सामने एक जानी-पहचानी आवाज आई।

"क्या मुझे भी एक ऑटोग्राफ मिलेगा?"

आर्यन ने जैसे ही सिर उठाया, उसकी सांस रुक गई।

वह रिया थी।

एक साल बाद… लेकिन वही मुस्कान, वही आँखें।

आर्यन कुछ पल तक उसे देखता ही रह गया।

"रिया… तुम?"

रिया हल्का सा मुस्कुराई।

"क्यों? मुझे नहीं आना चाहिए था?"

आर्यन तुरंत बोला, "नहीं… मेरा मतलब वो नहीं था। बस… मुझे उम्मीद नहीं थी।"

रिया ने उसकी किताब उठाई और कहा, "इस किताब में हमारी कहानी है ना?"

आर्यन थोड़ा झेंप गया।

"थोड़ी सी…"

रिया ने किताब के पहले पेज पर ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़ा दी।

आर्यन ने पेन उठाया और लिखा:

"To the girl who was always my last night and my first morning."

रिया ने पढ़कर मुस्कुराया, लेकिन उसकी आँखों में हल्की नमी भी थी।

भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी।

कुछ देर बाद हॉल लगभग खाली हो गया।

आर्यन ने रिया से पूछा, "चलो बाहर चलते हैं?"

दोनों हॉल से बाहर निकल आए।

रात का मौसम ठंडा था, बिल्कुल वैसे ही जैसे एक साल पहले उस आखिरी रात को था।

कुछ देर तक दोनों चुप चलते रहे।

फिर रिया बोली, "तुम बदल गए हो।"

आर्यन मुस्कुराया।

"शायद जिंदगी ने बदल दिया।"

रिया ने पूछा, "क्या तुम खुश हो?"

आर्यन थोड़ा रुका।

"सच कहूं… सफलता तो मिल गई। लेकिन कुछ चीजें अभी भी अधूरी हैं।"

रिया समझ गई कि वह किसकी बात कर रहा है।

वह पास की बेंच पर बैठ गई।

"तुम्हें पता है उस रात के बाद क्या हुआ?"

आर्यन ने सिर हिलाया।

"नहीं।"

रिया धीरे-धीरे बोलने लगी।

"तुम्हारे जाने के बाद मुझे लगा सब खत्म हो गया। लेकिन फिर मैंने सोचा… अगर हमारा प्यार सच्चा है तो हमें खुद को मजबूत बनाना होगा।"

"मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की… और अब मैं एक पत्रकार हूँ।"

आर्यन हैरान रह गया।

"सच?"

रिया हँस पड़ी।

"हाँ… और आज मैं यहाँ एक लेखक का इंटरव्यू लेने आई थी।"

आर्यन ने मजाक में कहा, "तो क्या इंटरव्यू खत्म हो गया?"

रिया ने कहा, "अभी नहीं।"

उसने आर्यन की तरफ देखा।

"मेरा आखिरी सवाल है…"

आर्यन मुस्कुराया।

"पूछो।"

रिया ने धीरे से कहा,

"अगर आज फिर वही मौका मिले… तो क्या तुम इस बार जाओगे?"

आर्यन कुछ सेकंड तक चुप रहा।

फिर उसने रिया का हाथ पकड़ लिया।

"नहीं।"

रिया की आँखें फैल गईं।

"क्यों?"

आर्यन बोला,

"क्योंकि अब मैं समझ चुका हूँ कि जिंदगी में जिम्मेदारियाँ भी जरूरी हैं… लेकिन जिन लोगों से हम प्यार करते हैं, उन्हें खोकर नहीं।"

रिया की आँखों में आँसू आ गए।

लेकिन इस बार वो खुशी के आँसू थे।

उसने धीरे से कहा,

"तो फिर… अब क्या होगा?"

आर्यन मुस्कुराया।

"अब कहानी का नया चैप्टर शुरू होगा।"

रिया ने हंसते हुए कहा,

"तो इस बार किताब का नाम क्या होगा?"

आर्यन ने आसमान की तरफ देखा और कहा,

"Not The Last Night…

This time it will be 'The First Forever.'"

रिया मुस्कुराई।

और शायद इस बार उनकी कहानी का अंत नहीं, बल्कि असली शुरुआत हुई थी।

To be continued...

More Chapters