LightReader

Chapter 4 - Gusaa

अब तक

 

राज और राधा बात कर रहे होते है। तब राज राधा से पूछता है। कि राधा ने उसके घर पर उन दोनों के बारे में बात की क्या? ये सुन राधा घबराह जाती है। और मना करते हुए कहती है उस ने अभी तक उस ने बात नही की है। 

 

तभी राधा का फोन बजता है। जब राज की नजर फोन पर पड़ती है तो उस मे कॉलर आईडी पर प्रिया नाम शो हो रहा था जिसे देख कर राज चौक जाता है क्यों की राज ने प्रिया से दूर रहने को कहा था प्रिया अच्छी लड़की नही है। राज ने कई सारी गलत बाते प्रिया के बारे मे सुनी हुई है। 

 

राधा कॉल उठा कर आने का कह कर कॉल कट देती है। जब राज पूछता है किस का कॉल आया है।तब राधा झूठ बोल देती है कि घर से पापा का कॉल आया है और घर पर बुला रहे है और राधा राज को bye बोल कर वहाँ से निकल जाती है।

अब आगे

राधा के जाने की बाद राज को अब राधा पर शक हो जाता है। और राज मन में कहता है। राधा अब मै सब कुछ पता कर के रहुँगा। कि तुम मुझ से क्या-क्या छुपा रही हो।

 

इतना कह कर वो भी अपने रूम के लिए निकल जाता है। कुछ देर बाद पहुंच जाता है।

जब राज रुम पर पहुंचता है। तब सुनील और राजीव उसे गुस्से मे देख कर पुछते है। क्या हुआ तु इतना गुस्से मे क्यो है तभी सुनील राज से पुछता है। तु तो राधा ये मिलने गया था तो ऐसा क्या हुआ कि तु इतना गुस्से में वापस आया है।

 

राज गुस्से में कहता है तुम दोनो मुझे अभी मुझे के लिए अकेला छोड़ दो। उसकी बात दोनो एक दुसरे की और देखते है। फिर पूछते क्या हुआ बात तो सही पर राज कुछ नही बताता है। तब दोनों रूम से बाहर निकल जाते है।

 

बाहर आकर दोनो सोचने लगते सुनील राजीव से पुछता है क्या लगता है। क्या हुआ होगा। जो ये आज इतने गुस्से में आया है और कुछ बताने को भी तैयार नहीं है।

 

राजीव सुनील की बात सुन के उस से कहता है। मै कुछ कह नही सकता हुँ। पर मुझे यह लगता है। इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा जिस की वजह से ये इतना गुस्से में है।

 

 

राजीव की बात सुन के सुनील कहता है, ये भी हो सकता है। कि दोनों के बीच जगड़ा हुआ हो या फिर और कुछ हुआ हो तो क्या पता। पर राज कुछ बताने को तैयार ही नहीं है।

 

तो अब हम क्या करे इस बात पर राजीव कहता है। कुछ तो करना ही पड़ेगा। ऐसे रहने से कुछ नही होगा। 

 

उसकी बात सुन के सुनील कहता है वापस पुछते है। क्या पता शायद बता दे कि क्या हुआ जो वो इत‌ने गुस्से में है। उसकी बात सुन राजीव कहता है। वो अभी कुछ नहीं बतायेगा। उसे मै अच्छे से जानता हुँ उसे बहुत गुस्सा आता है।

 

अब क्या करे इतना कह कर दोनों सोचने में लग जाते हैं। तभी सुनील के दिमाग़ मे एक idea आता है और वो राजीव से कहता है क्यु ना हम दीप्ती से पुछते है अगर कुछ बात हुई होगी तो राधा ने उसे बताया होगी। आखिर वो उस की बेस्ट फ्रेंड है।

 

तब राजीव उनकी बात सुनके हाँ में सिर हिला देता है। और दीप्ती को कॉल करता है। कुछ देर तक रिंग जाने के बाद दीप्ति कॉल उठाती है। तब राजीव दीप्ती से पूछता है। क्या तुम्हारी राधा से बात हुई है। तब दीप्ती कहती है। सुबह हुई थी। 

 

उसकी बात सुन के राजीव पुछता है। उसके बाद बात नहीं हुई। दीप्ती ना में जवाब देती है। और राजीव में पूछती है, तुम राधा के बारे में क्यो पूछ रहे है, क्या हुआ ऐसा जो तुम पूछ ये रहे हो। 

 

उस की बात सुन के राजीव उसे बताता है कि राज राधा से मिलने गया था पर जब वापस आया तो गुस्से में था हम ने पूछा तो उस ने कुछ भी नही बताया।

 

तो हमने सोचा क्या पता इन दोनो के बीच मे हुआ झगडा होगा इसलिए ये गुस्से मे होगा। और शायद राधा ने तुम्हे बताया होगा जो कुछ बात हुई हो।

 

 

इसलिए मैंने तुम्हें कॉल किया क्या पता राधा ने तुम्हें कुछ बताया हो। राजीव की बात सुन के दीप्ती कहती है। मेरी उस से सुबह बात हुई थी उस के बाद कोई कॉल और मैसेज नहीं आया है। 

 

 और मुझे नहीं लगता है। कि इन दोनों के बीच में कोई झगडा हुआ है। अगर झगडा हुआ होता तो राधा मुझे कॉल या मैसेज जरूर करती पर उस का न तो कोई कॉल आया न ही कोई मैसेज ।

 

राजीव सोचते हुए कहता है क्या हुआ होगा इसे जो इतना गुस्से में है। उस की बात सुन के दीप्ति कहती है। तुम पता करने की कोशिश करो। और पूछो क्या हुआ है जो इतना गुस्सा कर रहा है।

 

तब राजीव कहता है मैंने और सुनील दोनों ने बहुत कोशिश की पर कुछ बताया ही नहीं। तब दीप्ती कहती है मैं राधा को कॉल कर के पुछती हुँ क्या हुआ है इन दोनों के बीच जिस के लिए राज इतना गुस्से मे है।

 

उसकी बात सुन राजीव मना कर देता और कहता है। अभी तुम कॉल मत करो।अगर इन दोनों के बीच ऐसा कुछ नही हुआ होगा तो ऐसे ही बात बढ़ा जायेगी। मै फिर कोशिश करता है। अगर अब भी नही बता तो मैं तुम्हे कॉल करुगा तब तुम राधा को कॉल के पुछाना।

 

उस की बात सुन के दीप्ती कहती है। तुम पता को अगर फिर भी नहीं बताये तो मुझे बताना मै राधा से बात करुगी। क्या हुआ है इन दोनों के बीच जिस के लिए राज इतना गुस्से मे है।और फिर दीप्ति कॉल काट देती है।

आखिर अब राज आगे क्या करेगा? क्या राज राजीव और सुनील को बतायेगा के क्यो है गुस्सा ? क्या सच में राधा राज को धोख़ा दे रही है या फिर है कोई और बात?

इन सभी सवालो के जवाब जानने के लिए पढ़तेे रहिए "Pyar Aur Power"

 

 ।। हर हर महादेव।। 

More Chapters